Let’s start this – Class 12th Home Science Notes Chapter 1. शिशुओं की जानकारी (आयु 0 से 3 वर्ष)
इकाई-1: शिशुओं को जानिये
Chapter -1. शिशुओं की जानकारी (आयु 0 से 3 वर्ष)
—————————————————————–
* प्रसव एवं गर्भावस्था में माता एवं नवजात शिशुओं की आवश्यकता :
• जन्म के बाद माता की आवश्यकताएँ निम्न हैं-
1. कुशलतापूर्वक देखभाल
2. समर्थन तथा देखभाल (परिवारिक समर्थन का होना)
3. रोग संक्रमण पर नियंत्रण (ब्लेड पानी में उबालकर प्रयोग करना)
4. जटिलताओं का प्रबंधन (रक्त स्राव होना, प्रसव पीड़ा और असमय जन्म)
• जन्म के बाद नवजात शिशुओं की आवश्यकताएँ निम्न हैं-
1. वायु (साॅंस नहीं लेने पर सजीव करना)
2. गर्माहट (सुखाना, त्वचा से त्वचा संपर्क, ढॅंकना)
3. स्तनपान (4 घंटों के भीतर से 6 माह तक)
4. देखभाल (माता-पिता या अन्य व्यस्क व्यक्ति)
5. रोग संक्रमण पर नियंत्रण (सफाई, स्तनपान)
6. जटिलताओं का प्रबंधन (कष्टकारी को दूर करना)
* मानव विकास की विभिन्न अवस्थाएँ :
1. गर्भावस्था – (गर्भाधान से जन्म तक)
2. शैशवावस्था – (जन्म से 2 सप्ताह तक)
3. उत्तर शैशवावस्था – (2 सप्ताह से 2 वर्ष तक)
4. बाल्यावस्था – (2 वर्ष से 12 वर्ष तक)
5. किशोरावस्था – (12 वर्ष से 21 वर्ष तक)
6. प्रौढ़ावस्था – (21 वर्ष से 40 वर्ष तक)
* बालक का शारीरिक विकास :-
1. लंबाई – जन्म के समय नवजात शिशु की औसत लंबाई 20 इंच होती है।
• लड़कों की लंबाई लड़कियों की अपेक्षा आधा इंच अधिक होती है।
• प्रारंभ के 2 वर्षों तक तीव्र वृद्धि होती है फिर धीमी हो जाती है।
2. भार या वजन – जन्म के समय नवजात शिशु का औसत भार 2.5 Kg से 3.5 Kg तक होती है।
• बालिका का भार 7 पौंड या 3 Kg होता है।
• जन्म से 3 वर्ष की आयु तक भार का 3 गुना होना।
3. शारीरिक अनुपात – सिर का आनुपातिक विकास।
जैसे : समस्त शरीर की लंबाई का – 25% जन्म के समय और समस्त शरीर की लंबाई का 10% वयस्क के समय।
• चेहरे का आनुपातिक विकास – जन्म के समय चेहरा सिर की अपेक्षा छोटा होता है।
• धड़ (गर्दन) या स्कंध (कंधे) का आनुपातिक विकास।
• हाथों व पैरों का आनुपातिक विकास।
4. माॅंसपेशियों का विकास – ये विकास नहीं होने पर शारीरिक दुर्बलता।
5. दाॅंत – गर्भकालीन अवस्था के तीसरे माह से प्रारंभ होती है और 25 वर्ष तक चलती है।
* दाॅंत दो प्रकार के होते हैं –
1.अस्थाई दाॅंत – ये 6 से 8 माह के मध्य निकलना प्रारंभ हो जाता है। इसकी संख्या 20 होती है।
2. स्थाई दाॅंत – ये 6 वर्ष से निकलना प्रारंभ हो जाता है। इसकी संख्या 32 होती है।
• दाॅंत में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है।
* W.H.O. (World Health Organisation) – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक नया अंतरराष्ट्रीय बाल वृद्धि स्तर 27 अप्रैल 2006 को प्रस्तुत किया।
* शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक :
• वंशानुगत – (जैसे : रंग, रूप, कद, लंबाई आदि)।
• भौतिक वातावरण – (जैसे : उपयुक्त हवा, पानी, रोशनी की जरूरत आदि)।
• आहार – (जैसे : आयु और लिंग के अनुसार पौष्टिक तत्व आदि)।
• रोग – (जैसे : शरीर की गति रुक जाना, बचाव हेतु संतुलित भोजन आदि)।
• अंतःस्रावी ग्रंथियाँ – (जैसे : ग्रंथियों से निकलने वाले हार्मोन आदि)।
* लड़खड़ाकर चलने वाले शिशुओं (24 तथा 30 माह) का विकास :
1. क्रियात्मक विकास – (जैसे : फुटबॉल को पकड़ना, क्षणभर के लिए एक पैर पर खड़ा रहना, पेंसिल से घसीट कर लिखना आदि)।
2. संवेदनात्मक विकास – (जैसे : कपड़ों से खेलना, दाॅंतों पर ब्रुश करना या बाल काढ़ना, तेज ध्वनि की पहचान आदि)।
3. भाषागत विकास – (जैसे : मम्मी- पापा, बाय-बाय, संख्या गिनने आदि)।
4. ज्ञानात्मक विकास – (जैसे : खिलौने को ढूॅंढ़ना, चित्र देखकर नाम बताना आदि)।
[नोट :- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये विकास कि सिलसिला बढ़-चढ़कर होने लगती है।]
* बुद्धि के विकास को प्रभावित करने वाले तत्व :
1. वंशानुक्रम
2. शारीरिक स्वास्थ्य
3. आयु विभिन्नता
* वृद्धि और विकास में अंतर बताइए :
1. वृद्धि – वृद्धि मात्रात्मक होती है।
• शारीरिक ऊॅंचाई,भार व शारीरिक अनुपात इसके मुख्य सूचक हैं।
• वृद्धि गर्भावस्था से परिपक्वता तक चलती है।
2. विकास – ये मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों होता है।
• इसमें शारीरिक परिवर्तनों के साथ-साथ सामाजिक मानसिक व संवेगात्मक परिवर्तनों का भी समावेश होता है।
• विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो जन्म से मृत्यु के अंत तक चलता रहता है।
* सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले तत्व :
1. परिवार
2. पास-पड़ोस
3. विद्यालय
4. तीज, त्यौहार व परंपराएँ आदि।
* ज्ञानात्मक विकास एवं अवस्थाएँ :
• ज्ञानात्मक विकास : बच्चों की सोचने समझने व उनकी समस्याओं को सुलझाने की शक्ति को ज्ञानात्मक विकास कहते हैं।
• जीन पियाजे के अनुसार, ज्ञानात्मक विकास की 4 अवस्थाएँ होती हैं –
1. संवेदनात्मक अवस्था (जन्म से 2 वर्ष तक) : इसमें ज्ञानेंद्रियों की सहायता से अनुभव करना – जैसे : प्रेम, क्रोध, घृणा, भय, हर्ष, ईष्या आदि चीजें सीख लेता है।
2. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था (2 से 7 वर्ष तक) : यदि परिवार में कोई जूते या चप्पल पहनने लगे तो समझ जाता है कि वह कहीं बाहर जा रहा है। इस उम्र में कल्पनाशील अधिक होता है।
3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष तक) : इस उम्र में अधिक व्यवहारशील कल्पना व वास्तविकता में अंतर करना सीख जाते हैं।
4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था (11 से 16 वर्ष तक) : किसी भी विषयों में सोचना या तर्क देना बारीकी से समझने लगता है।
* महत्वपूर्ण बिंदु :- नवजात शिशु को जन्म के 48 घंटे के अंदर B.C.G. का टीका लगाना जरूरी होता है।
• बिना सहारे बच्चा खड़ा होना 9 से 12 महीने में सीख लेता है।
” The End ”
I hope guys you like this Post 12th Home Science Notes Chapter 1.
Thanks for watching this post 12th Home Science Notes.