आइये हमलोग Life Processes Class 10th Notes in Hindi | Ch-1 जैव प्रक्रम के सभी प्रश्नोत्तर को समझते हैं।
NCERT BOOK पृष्ठ संख्या -105 के प्रश्नोत्तर-
(1) प्रश्न : हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण (प्रसार या फैलाव) क्यों अपर्याप्त है?
उत्तर – एककोशिकीय जीव की पूरी सतह पर्यावरण के संपर्क में रहती है। अतः गैस का आदान-प्रदान करने के लिए किसी विशेष अंग की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन बहुकोशिकीय जीवों में सभी कोशिकाएँ अपने आस-पास के पर्यावरण के सीधे संपर्क में नहीं रह सकती। अतः साधारण विसरण सभी कोशिकाओं की पूर्ति नहीं कर सकती है।
(2) प्रश्न : कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस मापदंड का उपयोग करेंगे?
उत्तर – जीवन के अनुरक्षण के लिए पोषण, श्वसन, परिवहन और उत्सर्जन ये चार प्रक्रम अतिआवश्यक है, जिसे हम जैव प्रक्रम कहते हैं। अर्थात, यदि किसी वस्तु में ये चार प्रक्रम होता है तो हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि वह वस्तु सजीव है। इसके अलावे वृद्धि, विकास तथा प्रजनन भी सभी सजीवों का महत्वपूर्ण लक्षण हैं। अतः इन्हीं मापदंड से हम यह पता लगा सकते हैं की कौन से वस्तु सजीव या निर्जीव होने का निर्धारण करते हैं।
(3) प्रश्न : किसी जीव द्वारा किन कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – यदि जीव में शारीरिक वृद्धि होती है, तो इसके लिए उसे बाहर से कच्ची सामग्री की जरूरत होती है और यह कच्ची सामग्री स्वपोषी जीवों के लिए – जल, कार्बन डाइऑक्साइड तथा खनिज लवण है। जबकि विषमपोषी जीवों के लिए भोजन, जल तथा ऑक्सीजन है।
(4) प्रश्न : जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे?
उत्तर : जीवन के अनुरक्षण के लिए जो प्रक्रम आवश्यक माने जाते हैं, वे हैं – पोषण, श्वसन परिवहन और उत्सर्जन।
NCERT BOOK पृष्ठ संख्या -111 के प्रश्नोत्तर-
(1) प्रश्न : स्वयंपोषी पोषण तथा विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है?
उत्तर – स्वयंपोषी पोषण वह प्रक्रम है जिसमें स्वपोषी अर्थात हरे पौधे सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल को कार्बोहाइड्रेट ( ग्लूकोज) में परिवर्तित (बदल) कर देता है। कार्बोहाइड्रेट पौधों को उर्जा प्रदान करने में प्रयुक्त (उपयोग) होता है। उदाहरण- सभी हरे पौधे, यूग्लीना।
जबकि विषमपोषी पोषण, पोषण का वह तरीका है जिसमें जीव जीवित रहने के लिए अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं। उदाहरण- यूग्लीना को छोड़कर सभी जंतु, अमरबेल जीवाणु, कवक आदि।
(2) प्रश्न : प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधा कहाँ से प्राप्त करता है?
उत्तर – प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री हैं- कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा प्रकाश।
* कार्बन डाइऑक्साइड – पौधे वायुमंडल से प्राप्त करता है।
* जल – पौधे अपने जड़ के द्वारा मिट्टी यानी जमीन से प्राप्त करता है। साथ ही नाइट्रोजन, फास्फोरस, लौह तथा मैग्नीशियम आदि अन्य पदार्थ भी मिट्टी से लिए जाते हैं।
* और प्रकाश – सूर्य से प्राप्त करता है।
(3) प्रश्न : हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है?
उत्तर – हमारे अमाशय की भित्ति (दीवार) में उपस्थित जठर ग्रंथि हाइड्रोक्लोरिक (HCl) अम्ल, एक प्रोटीन पाचक एंजाइम पेप्सिन तथा श्लेष्मा का स्राव करते हैं। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल अमाशय में अर्धपचित भोजन का माध्यम से अम्लीय बनाता है, जो पेप्सिन एंजाइम की क्रिया में सहायक होता है, और यह अम्लीय माध्यम भोजन के साथ आए हानिकारक जीवाणुओं को मारने में अत्यंत (बहुत ज्यादा) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(4) प्रश्न : पाचक एंजाइमों का क्या कार्य है?
उत्तर – पाचक एंजाइमों का कार्य है – जटिल पदार्थों को सरल पदार्थों में खंडित यानी टुकड़ा करना ताकि ये जीव संरक्षण ( सुरक्षा या बचाव) तथा वृद्धि में प्रयुक्त हो सके। जैसे वसा का पाचन – लाइपेज एंजाइम के द्वारा होता है। प्रोटीन का पाचन – पेप्सिन और ट्रिप्सिन एंजाइम के द्वारा होता है। साथ ही श्लेष्मा नामक एंजाइम सामान्य परिस्थिति में आमाशय के आंतरिक स्तर की अम्ल से रक्षा करता है।
(5) प्रश्न : पचे हुए भोजन को अवशोषित करने के लिए क्षुद्रांत्र (छोटी आँत) को कैसे अभिकल्पित (रूप-रेखा या डिज़ाइन) किया गया है?
उत्तर – आमाशय से पचा भोजन जैसे ही क्षुद्रांत्र में प्रवेश करता है तब क्षुद्रांत्र के आंतरिक आस्तर पर अनेक अंगुली जैसे प्रवर्ध (विस्तारण) होते हैं जिन्हें दीर्घरोम कहते हैं। ये अवशोषण का सतही क्षेत्रफल बढ़ा देते हैं। दीर्घरोम में रुधिर वाहिकाओं की बहुतायत होती है जो भोजन को अवशोषित करके शरीर के प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाता है। क्षुद्रांत्र आहारनाल का सबसे लंबा व कुंडलित भाग है।
आशा करता हूँ , की आपको Life Processes Class 10th Notes in Hindi | Ch-1 जैव प्रक्रम के सभी प्रश्नोत्तर की पूरी जानकारी पसंद आई होगी। इसे देखने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।