आइये हमलोग Home Science Class 12 Important questions in Hindi के सभी प्रश्नोत्तर को समझते हैं।
1. प्रश्न – गृह विज्ञान से आप क्या समझते हैं ?
What do you understand by Home Science?
उत्तर : गृह विज्ञान व्यक्ति विशेष और परिवारों के कल्याण, घर, परिवारों की उन्नति और जीवन मुल्यों के संरक्षण तथा घरेलु जीवन के महत्त्व से संबंधित है।
2.प्रश्न – नवजात शिशु का वृद्धि और विकास कैसे होता है ?
How does the growth and development takes place in infant ?
उत्तर : शिशु का विकास प्रारंभ में तो काफी तीव्र गति से होता है लेकिन धीरे-धीरे शिशु के विकास की तीव्रता कम हो जाती है। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे की आयु में वृद्धि होती है, वैसे-वैसे शिशु का शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास होता जाता है।
3. प्रश्न – बाल्यावस्था के विभिन्न रोगों का नाम लिखें।
Mention the names of childhood disease.
उत्तर : बाल्यावस्था के विभिन्न रोग निम्न हैं-
• अतिसार
• सर्दी-जुकाम
• कान दर्द
• आँखें दुखना
• न्यूमोनिया
• हैजा
• खसरा
• गलसुआ
• गोलकृमि आदि।
4. प्रश्न – जल का संगठन बताएँ।
Mention the composition of water.
उत्तर : जल एक यौगिक है। जल, हाइड्रोजन (H2) के दो परमाणु और ऑक्सीजन (O2) के एक परमाणु के रासायनिक संयोग से बना एक अणु है। अतः जल (H2O) में हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन का अनुपात 2:1 का होता है।
5. प्रश्न – विटामिन किसे कहते है ?
What do you mean by vitamin?
उत्तर : विटामिन एक प्रकार का रासायनिक तत्त्व होता हैं जो हमारे शरीर में बहुत अल्प (कम) मात्रा में पाए जाते हैं, और शरीर के उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।
6. प्रश्न – क्रेच क्या है ?
What is a creche?
उत्तर : क्रेच में बच्चों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होती है। क्रेच एक ऐसा सुरक्षित स्थान होता है जहाँ बच्चे की सही देखभाल में तब-तक छोड़ा जा सकता है जब-तक माता-पिता काम में व्यस्त रहते हैं। क्रेच में तीन वर्ष तक के बच्चों को रखा जाता है।
7. प्रश्न – संतुलित आहार से आप क्या समझते हैं ?
What do you mean by Balance diet?
उत्तर : वह आहार जिसमें सभी आहार वर्ग जैसे- ऊर्जा देने व शरीर का निर्माण करने वाला, सुरक्षा देने वाला आहार उचित परिमाण में हो। जिससे व्यक्ति को सभी पोषक तत्व् न्यूनतम मात्रा में प्राप्त हो उसे संतुलित आहार कहते हैं।
8. प्रश्न – वैसे उत्पाद के नाम लिखें जिनमें आइ0एस0आई0 चिह्न हो।
Write the name of products which have I.S.I. marks.
उत्तर : आई0एस0आई0 चिह्न वाले कुछ प्रमुख उत्पाद निम्नलिखित हैं। जैसे- साबुन, गैस का चूल्हा, सिलेन्डर, विद्युत उत्पाद, सीमेंट, साधारण नमक, विस्कुट, मिल्क पाउडर, मिनरल वाटर इत्यादि।
9. प्रश्न – प्रोटीन के स्त्रोत बताएँ।
Mention the sources of protein.
उत्तर : प्रोटीन के स्त्रोत हैं – दुध तथा दुध से बने पदार्थ, अंडे की जर्दी, माँस-मछली, दालें, गेंहूँ आदि।
10. प्रश्न – बजट किसे कहते है ?
What do you mean by budget ?
उत्तर : किसी निश्चित समयावधि के लिए परिवार की आय (कमाना) के अनुसार व्यय (खर्चा) को निर्धारित करने की प्रक्रिया को बजट कहते हैं।
आशा करता हूँ , की आपको Home Science Class 12 Important questions in Hindi के सभी प्रश्नोत्तर की पूरी जानकारी पसंद आई होगी। इसे देखने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।