आइये हमलोग एथलेटिक्स खेल का मतलब (Meaning of Athletics) के बारे में समझते हैं…..
एथलेटिक्स खेल का मतलब (Meaning of Athletics)
एथलेटिक्स का तात्पर्य ( मतलब) खेलकुद से है। प्राचीन काल से ही शारीरिक शिक्षा में एथलेटिक्स का महत्व रहा है। पहले सभी तरह के खेलकूद एथलेटिक्स के अंतर्गत ही आते थे, पर आजकल इसके निम्नलिखित दो रूप हैं।
1. ट्रैक इवेंट्स (धावन-पथ खेलकूद)
2. फिल्ड इवेंट्स (मैदानी खेलकूद)
1. धावन-पथ खेलकूद- इसके अंतर्गत कम और अधिक दूरी की दौड़ें, रिले दौड़, बाधा दौड़ आदि शामिल हैं।
2. मैदानी खेलकूद- इसके अंतर्गत ऊँची कूद, लंबी कूद, भाला फेंकना, गोला फेंकना, चक्का फेंकना आदि आते हैं।
50 मीटर की दौड़ और 100 मीटर की दौड़
50 मीटर तथा 100 मीटर की दौड़ प्रारंभ से अंत तक एक ही गति में दौड़ी जाती है। ऐसा नहीं करने से पीछे का धावक आगे निकल जाता है। इस तरह की दौड़ को फर्राटा दौड़ या स्प्रिंग दौड़ कहते हैं। इस दौड़ का धावन-पथ (ट्रैक) सीधा होता है।
* दौड़ की विधि
दौड़ने के पहले स्टार्ट लिया जाता है। स्टार्ट के लिए मुख्यतः तीन स्टेप होते हैं, जो इस प्रकार हैं- (i) निशान पर (ऑन योर मार्क) (ii) सावधान (सेट) (iii) दौड़ो (गो या गन फायर)।
‘ऑन योर मार्क’ का आदेश पाते ही धावक अपने लेन की प्रारंभ रेखा पर आकर पंजो के बल बैठ जाता है। ‘सेट’ का आदेश पाकर वह दोनों हाथों के बल तैयार होकर बैठ जाता है। ‘गो या गन फायर’ का आदेश पाते ही धावक तुरंत दौड़ना प्रारंभ कर देता है। दौड़ने की स्थिति अपनी मंजिल पर पहुँचने तक कायम रहती है।
* दौड़ के नियम
(क) धावक को अपनी लेन या पट्टी के अंदर ही दौड़ना होता है।
(ख) लेन या पट्टी का निर्धारण प्रत्येक धावक के लिए लॉटरी से किया जाता है।
(ग) दौड़ के समय एक धावक को दूसरे धावक को बाधा पहुँचाना या धावक द्वारा दाएँ-बाएँ क्रॉस करना वर्जित होता है।
(घ) दौड़ प्रारंभ करने के समय धावक को अपने किसी अंग को प्रारंभ रेखा से बाहर रखना वर्जित होता है।
(ङ) दौड़ते समय पीछे मुड़ना या इधर-उधर देखना तथा अन्य किसी धावक को
देखना वर्जित होता है।
* रिले दौड़
रिले दौड़ को सहायता दौड़ भी कहते हैं। यह 100 मीटर तथा 400 मीटर, दो प्रकार का होता है। इसमें 4 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस दौड़ में एक खिलाड़ी दौड़ते हुए किसी दूसरे खिलाड़ी को वेटन (डंडा) पकड़ाता है।
* सावधानियाँ
(क) दोनों धावकों की गति अधिकतम तथा समान होनी चाहिए।
(ख) निर्धारित सीमा के अंतिम भाग पर ही वेटन (डंडा) हस्तांतरण की क्रिया होनी चाहिए।
एथलेटिक्स खेल का मतलब (Meaning of Athletics)
* लम्बी कूद
लम्बी कूद समतल मैदान में किया जाता है। इस मैदान में कूद की जगह को अखाड़ा या पिट कहते हैं, जिसकी लम्बाई 9 m तथा चौड़ाई 2.75 m होती है।
अखाड़े की मिट्टी को मुलायम बनाया जाता है ताकि कूदते समय चोट नहीं लगे। अखाड़े के सामने एक मीटर की दूरी पर एक उछाल पर (टेक-ऑफ बोर्ड) होता है। यह 1.22 m लम्बा, 20 cm चौड़ा तथा 10 cm मोटा होता है।
अखाड़े की तरफ इसके किनारे को उछाल रेखा कहते हैं। उछाल पट से कूदने के पहले दौड़ने के लिए धावन-पथ होता है, जिसकी लम्बाई पीछे की तरफ 40-50 m होती है।
* लम्बी कूद के नियम
(क) लम्बी कूद हमेशा एक पैर से की जाती है। दोनों पैरों को आगे की तरफ करके कूदा जाता है।
(ख) कूदने के बाद पैर से मिट्टी पर बने निशान से उछाल पट के भीतर किनारे की न्यूनतम दूरी खिलाड़ी की उछाल की दूरी होती है।
(ग) कूदने के बाद यदि खिलाड़ी कूद से बने निशान के पीछे जाने-अनजाने पाँव रखता है या उछाल पट की ओर से निकलकर बाहर आता है तो वह अमान्य होता है।
(घ) प्रतियोगिता के समय लम्बी कूद के लिए प्रतियोगियों को छह अवसर दिए जाते हैं। इनमें सबसे अधिक दूरीवाली कूद की गणना का ही मान होता है।
(ङ) उछाल रेखा को स्पर्श करना या क्रॉस पर कूदना वर्जित होता है।
(च) कूदते समय एक पाँव से ठप्पा लगाना तथा दोनों पाँवों से गड्ढे में अवतरित होना अनिवार्य होता है।
* ऊँची कूद
ऊँची कूद के लिए चिन्हित ऊँचे जंपिंग स्टैंड क्रॉस बार तथा अखाड़े की आवश्यकता पड़ती है। जंपिंग स्टैंड लकड़ी का बना होता है, जिसपर सेंटीमीटर से ऊँचाई की माप अंकित रहती है।
जंपिंग स्टैंड के खंभों में लकड़ी के सहारे क्रॉस बार रखा रहता है। अखाड़े में मिट्टी मुलायम रखी जाती है या मोटा बना दिया जाता है। इसी पर खिलाड़ी गिरते हैं।
ऊँची कूद की चार शैलियाँ होती हैं- (1) सीजर शैली (ii) वेस्टर्न रॉल शैली
(iii) इस्टने कट-ऑफ शैली (iv) स्टेड्ल रॉल शैली।
* नियम
(क) ऊँची कूद में खिलाड़ी को एक पैर से ही उछाल लेना होता है। दोनों पैरों का प्रयोग करना वर्जित होता है।
(ख) छलांग के बाद क्रॉस बार पार करते समय इसका स्पर्श करना त्रुटि माना जाता है। क्रॉस बार न तो गिरना और न ही हिलना चाहिए।
(ग) क्रॉस बार पार किए बिना शरीर के किसी भाग से खंभों के बाहर की जमीन या अखाड़े के किसी भाग को छू जाना त्रुटि माना जाता है।
एथलेटिक्स खेल का मतलब (Meaning of Athletics)
* गोला फेंकना
गोला एक वृत्त के अंदर से फेंका जाता है, जिसका व्यास 2.135 m होता है। वृत्त के सामने जिस तरफ गोला फेंका जाता है उधर एक स्टॉप बोर्ड लगा होता है, जिसकी लम्बाई 1.21-1.23 m, चौड़ाई 11.2-11.6 cm तथा ऊँचाई 9.8-10.2 cm होती है।
गोला लोहे या पीतल का बना होता है, जिसका वजन पुरुषों के लिए 7.258 kg, महिलाओं के लिए 5.443 kg तथा कम आयु के छात्र-छात्राओं के लिए 4-8 kg होता है।
गोले को फेकने के लिए हाथ की हथेली तथा अंगुलियों के जोड़ों पर रखकर अंगुलियों तथा अंगूठा को कप की आकृति देकर गोले को पकड़ा जाता है। गोले को गर्दन के नीचे ठुड्डी के पास कंधे की हड्डी के आगे रखा जाता है।
गोला फेंकने के पहले खिलाड़ी वृत्त के एक सिरे पर झुककर खड़ा होता है। दाएँ हाथ में गोला रखकर तथा बायाँ हाथ फैलाकर आगे की ओर उठाता है, फिर खिलाड़ी अपने शरीर को पीछे की ओर पूर्ण शक्ति एवं गति के साथ ले जाकर दाएँ पैर के पंजे पर घूमते हुए गोला फेंकता है।
गोला फेंकने की शैलियाँ अग्रलिखित हैं- (i) डिस्को पट शैली (ii) पेरी ओवराईन शैली (ii) आर्थडक्स शैली।
* क्रिकेटबॉल फेंकना
क्रिकेटबॉल का वजन 150-165 g तथा व्यास 22-23 cm होता है। इसे हथेलियों के बीच अच्छी तरह पकड़ा जाता है। क्रिकेटबॉल को अँगूठे तथा दो अंगुलियों के बीच रखा जाता है।
अंगुलियों तथा कलाई की कारीगरी बॉल को विभिन्न तरीकों, जैसे- गुगली, गुड लेंग्थ, आउट तथा इन स्विंग, स्पिन, फुल टॉस आदि से फेंका जाता है।
बॉल फेंकने के समय गेंदबाज को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि उसका पैर पॉपिंग क्रीज से बाहर न निकल पाए, अन्यथा यह ‘नो बॉल’ हो जाता है।
* रस्सी कूद तथा दौड़
छात्राओं के लिए रस्सी कूद एक मनोरंजक खेल है। यह एक प्रकार का व्यायाम भी
है। रस्सी कूदने के लिए लड़कियाँ किसी एक स्थान पर खड़ी हो जाती हैं।
रस्सी की सहायता से वे अपने दोनों पैरों को एकसाथ उठाकर उछलती हैं। उछलते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि रस्सी पैरों को न छूने पाए।
कूदने के समय स्टॉप-वाच का प्रयोग किया जाता है ताकि यह पता लग सके कि किस छात्रा ने निर्धारित समय में कितनी कूद लगाई है।
* रस्सी कूद का रेकार्ड
खिलाड़ियों की क्रम-संख्या | खिलाड़ियों के नाम | निर्धारित समय | रस्सी कूद की संख्या |
1. | आराधना कुमारी | 10 मिनट | 30 |
2. | अर्चना कुमारी | 10 मिनट | 28 |
रस्सी दौड़ में लड़कियाँ रस्सी की सहायता से उछलती हुई 25 m तथा 50 m की दौड़ लगाती हैं। स्टॉप-वाच के द्वारा इसमें लगे समय को नोट कर लिया जाता है।
आशा करता हूँ दोस्तों आपको एथलेटिक्स खेल का मतलब (Meaning of Athletics) के बारे में पूरी जानकारी पसंद आई होगी। इसे देखने के लिए आपको बहुत–बहुत धन्यवाद…..
ये भी पढ़ें– Rules for Cricket in Hindi : क्रिकेट खेल के नियम
Rules for Kabaddi in Hindi : कबड्डी खेल के नियम