आइये दोस्तों हमलोग दिल्ली में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi) के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
* दिल्ली : भारत की राजधानी- दिल्ली चंद दशकों को छोड़ कर पिछले 800वर्षो से भी अधिक समय से देश की राजधानी होने का गौरव प्राप्त दिल्ली, (वर्तमान में भारतीय गणतंत्र की राजधानी है नई दिल्ली) अपने में 7 रूपों को समेंटे हुए है।
आज एक बार फिर इसमें अनेक निर्माण कार्य कर इसको एक और नवीन रूप दिया जा रहा है। आज की आधुनिक दिल्ली में मैट्रो रेल का अहम स्थान है। आज चारो ओर बड़ी बड़ी इमारतों, उपरिगामी सेतू(फलाईओवर) व शापिंग मालों ने दिल्ली को नवीन रूप प्रदान किया है। इसकी प्राचीनता का प्रमाण है इसके भवन जो 1483 वर्ग कि.मी. में फैले हुए है। अंग्रेजों ने प्रारम्भ में कलकत्ता को अपनी राजधानी बनाया किन्तु 12 दिसम्बर 1911 को जार्ज पंचम ने पुनः दिल्ली को राजधानी बना लिया। विश्व के श्रेष्ठ व प्राचीनतम व ऐतिहासिक नगरों में से एक इसकी जनसंख्या: 1,67,53,235 के लगभग है।
* लाल किला : लाल पत्थर से निर्मित लाल किला दिल्ली का प्रयावाची कहलाता है। इस किले का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1638-50 के मध्य यमुना के दायें तट पर नगर के पूर्वी ओर चांदनी चौक के पास करवाया था।
दिल्ली में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi)
किले के अंदर अनेक भवन मीना बाजार, दीवाने आम, दीवाने खास, न्याय तुला, हमाम, सम्मन बुर्ज, मोती मस्जिद, हयात बख्श बाग, सावन-भादों, जफरमहल, शाह बुर्ज आदि के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, अजायबघर आदि 3 संग्रहालय बने हुए है। यहाँ प्रत्येक शाम ध्वनि एवं प्रकाश का आयोजन भी होता है जो इसके इतिहास से अवगत करवाता है।
* कुतुब मीनार : प्राचीन समय से विश्व की ऊंची मीनारों मे से एक भारत की सबसे ऊंची मीनार दिल्ली का एक और प्रयावाची कुतुब मीनार मुलतः पृथ्वीराज चौहान द्वारा बनवाई गई 73मी. ऊंची पृथ्वी लाट है। 1200ई. में जब दिल्ली में मुगलशासन पूर्णतः स्थापित हो गया तब कुतबुद्दीन ऐबक ने इसे कुतुब मीनार के रूप में पुनः स्थापित किया।
अफगान वास्तुशिल्प के इस सुंदर उदहारण के प्रथम 3 खण्ड रेतिले लाल पत्थर के है तो अन्य 2 खण्ड संगमरमर के। पांच मंजिली इस मीनार का व्यास भूतल पर 14.32मी. है जो ऊपर जाते-जाते मात्र 2.75मी. रह जाता है। मीनार में खुदाई का अच्छा काम देखा जा सकता है। यहाँ इस मीनार के अतिरिक्त अन्य कई और भवन जिनमें कुव्वतउल इस्लाम मस्जिद, लोह स्तम्भ, व अलाई मीनार आदि प्रमुख है।
* बिड़ला मंदिर : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध यह मंदिर नई दिल्ली में मंदिर मार्ग पर प्रमुख उद्योगपति राजा बलदेव बिड़ला द्वारा सन् 1938 में बनवाया गया था। उड़ीसा शैली में निर्मित इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी ने किया था। मुख्य रूप से लक्ष्मी व नरायण जी को समर्पित इस खुबसुरत मंदिर में लगभग सभी हिन्दू देवी देवताओं के समान रूप से दर्शन होते है।
दिल्ली में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi)
मंदिर की भितियों पर पौराणिक गाथाओं का सुंदर चित्रण है तो शीशमहल में भगवान श्रीकृष्ण के चारों ओर दर्शन होते है। मंदिर के पाश्व भाग में सुंदर उद्यान के मध्य प्राकृतिक गुफाएं, छतरियां, झरने, व यज्ञशालाओं की अपस्थिती इसकी शोभा में चार चांद लगा देती है। बिरला मंदिर के पास ही बौद्ध विहार में गौतम बुद्ध व कालीवाड़ी में काली माता के दर्शन भी किये जा सकते है।
* जामा मस्जिद : विश्व की प्रमुख व देश की बड़ी मस्जिदों में गण्य इस मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1650-56 ई. में अपने द्वारा निर्माणित अन्तिम कृति के रूप में करवाया था।
लाल, काले व सफेद पाषाण में बनी इस मस्जिद में एक समय में 20,000 से भी अधिक व्यक्ति नमाज अदा कर सकते है। एक ऊंचे चबूतरे पर स्थित इस मस्जिद में तीन ओर से सीढ़ियों द्वारा पहुंचा जा सकता है। मस्जिद की ऊंची मीनारों से दूर-दूर तक का विहंगम दर्श्य भी देखा जा सकता है।
* हुमायूं का मकबरा : प्रारम्भिक मुगल वास्तुशिल्प का सुन्दर उदहारण है। सन् 1655 ई. में हुमायूं की विधवा हाजी बेगम ने मथुरा रोड पर बनवाया था।
मुगल उद्यान में स्थित यह भवन लाल बालूई तथा सफेद संगमरमर की सहायता से प्रशियन शैली में बना हुआ है। आगरा स्थित ताजमहल का जनक कहलाने वाले इस भवन में हुमायूं के साथ-साथ हाजी बेगम, दारा शिकोह एवं अन्य शाही मुगल परिवार की कब्रे है।
* स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर : सन् 2005 में निर्माणित अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण संस्थान को समर्पित है। आधुनिक शिल्पकला का बेजोड़ उदहारण यह मंदिर यमुना के बायें तट पर 200 एकड़ क्षेत्र मे फैला हुआ है। पीले बालूई पत्थर एवं संगमरमर से बना यह मंदिर अपनी कारिगरी, 20,000 कला स्तंभों के कारण दिल्ली आने वाले हर पर्यटक की पहली पसंद बन चुका है।
दिल्ली में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi)
मंदिर का मुख्य आकर्षण है गजैन्द्र पीठ जो पत्थर के 148 हाथियों से सुसज्जित है। गर्भग्रह में मंदिर के मुख्य अराधक स्वामीनारायण की 11 फीट ऊंची मूर्ति के दर्शन होते है। यहां सहजानंद दर्शन, निलकंठ दर्शन, नरायण सरोवर, भारत उपवन आदि के माध्यम से हमें हिन्दू संस्कृति का ज्ञान भी होता है। शाम को सुर्यास्त के समय जब मंदिर रोशनी से सराबोर होता है तो इसका सौन्दर्य और भी निखर जाता है। यहाँ संगीतमय फव्वारों का आन्नद भी लिया जा सकता है।
* इंडिया गेट : भारत का युद्ध स्मारक इंडिया गेट राजपथ के पूर्वी छोर पर प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों का स्मृति में सन् 1921-31 के मध्य सर लुटनस की देखरेख में 42मीटर ऊंचे तोरण के रूप में बनाया गया था। इसकी आधार शिला ड्युक ऑफ कनाट ने रखी थी।
इसकी दीवार पर 85,000 सैनिकों के नाम खुदे हुए है। तोरण के नीचे मध्य में सन् 1971 से एक ऊंचे चबूतरे पर एक उल्टी राईफल के ऊपर एक टोप रखा है, यहां एक अखंड ज्योत भी प्रज्जवलित होती है। रात्रि के समय इंडिया गेट का दृश्य रंगीन रोशनी व फव्वारों के कारण और भी भव्य हो जाता है।
* लोटस टैम्पल (बहाई मंदिर) : खिलते कमल पुष्प के आकार में निर्मित होने के कारण लोटस टैम्पल के नाम से प्रसिद्ध बहाई मंदिर, बहाई धर्म का प्रमुख आस्था केन्द्र है जो कालकाजी के पास एक पहाड़ी पर स्थित है।
आधुनिक वास्तु कला का अनुपम उदहारण यह प्रमुख पर्यटक स्थल सफेद संगमरमर के टाईलों से निर्मित है तथा 21वीं सदी का ताज कहलाता है। सुर्यास्त के समय जब इस पर विधुत प्रकाश पड़ता है तो इसकी छवी देखते ही बनती है।
* पुराना किला : पुराना किला मथुरा मार्ग पर महाभारत काल से ही स्थित है। कुछ लोगों के अनुसार इस किले को 1533 में दिनापनहा के किले के रूप में बनवाया था।
दिल्ली में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi)
वर्तमान में केवल शेर महल व किला ऐ कुहना मस्जिद तत्कालिन वैभव की याद दिलवाते है। किले के बहार यमुना के जल से सिंचित एक झील भी है जिसमें पर्यटक नौका विहार का आनंद लेते हैं।
* सिंगनेचर ब्रिज : यमुना नदी पर वजीरावाद को नवम्बर 2018 से पूर्वी दिल्ली से जोड़ता यह ब्रिज दिल्ली का एक अहम् पर्यटक स्थल है। इस की शोभा मे रात्री के समय में जब यह एल. इ. टी. के प्रकाश मे नहा जाता है तब चार चाँद लग जाते है।
* इस्कॉन मंदिर : लोटस टैम्पल के पास स्थित इस्कॉन मंदिर सन् 1998 से अपनी धर्म पताका लहरा रहा है। श्री राधा पार्थसारथी मंदिर एवं वैदिक सांस्कृतिक केन्द्र के नाम से भी विख्यात इस मंदिर की कलात्मक आधुनिक निर्माण कला अत्यतं आकर्षक है।
मंदिर समूह में श्री राधापार्थसारथी, ललिता विशाखा, श्री गोरीनिताई, श्री सीता-राम-लक्ष्मण एवं हनुमान जी के दर्शन होते है। मंदिर के तीनो ऊंचे शिखर दूर से ही नजर आ जाते है।
* छत्तरपुर मंदिर : कुतुब मीनार से लगभग 4 कि.मी. दूर छतरपुर बेरी गांव में स्थित इस मंदिर की स्थापना सन् 1981 में संत नागपाल सिंह जी ने सफेद संगमरमर में करवाई थी। मुख्य रूप से सोने में निर्मित देवी दुर्गा की मूर्ति के साथ यहाँ अन्य हिन्दु देवी-देवताओं के दर्शन भी होते हैं।
आज यह विशाल परिसर मंदिरों के एक समूह के रूप में विकसित हो गया है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर यहाँ श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी जा सकती है।
* सफदरजंग का मकबरा : दिल्ली स्थित मुगलकालिन भवनों की कड़ी के अंतिम अध्यायों में से एक है- सफदरजंग का मकबरा।
विशाल उद्यान के मध्य एक ऊंचें चबूतरे पर स्थित इस मकबरे में कई मंडप है- जिनमें जंगली महल, मोती महल, बादशाह पसंद इत्यादि प्रमुख है। श्री अरबिन्दों मार्ग पर स्थित यह मकबरा सफदरजंग के बेटे नवाब शुजाउद्दौला ने सन् 1755ई. में पिता की कब्र के रूप में बनवाया था।
* कनाट पलेस : दिल्ली की जान कनाट पलेस या सी.पी. एक प्रमुख व्यापारिक केन्द्र के साथ-साथ प्रमुख पर्यटक केन्द्र भी है।
रानी विकटोरिया के तिसरे पुत्र डयुक कनाट के नाम पर नामांबित कनाट पलेस को लधु भारत भी कह सकते है। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर इसका नाम राजीव चौक कर दिया गया है।
* जंतर मंतर : कनाट प्लेस में संसद मार्ग पर स्थित खगोल सम्बन्धी वैद्यशाला जंतर मंतर हमें नक्षत्रों आदि का ज्ञान करवाता है।
दिल्ली में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi)
जयपुर नरेश सवाई जयसिंह-2 के द्वारा 1725ई. में निर्माणित इस वैद्यशाला से सूर्य, चन्द्र आदि सभी ग्रहों की गति का ज्ञान यहाँ स्थित सम्राट, राम, जयप्रकाश, मीश्र आदि यंत्रों से होता है।
* राष्ट्रपति भवन : देश के राष्ट्रपति का सरकारी निवास स्थल विश्व प्रसिद्ध भवनों में से एक है। रायसीना की पहाड़ी पर स्थित यह भवन 330 एकड़ में फैला हुआ है, इसमें 340 कमरे, 74 सभाकक्ष, 37 बैठक कक्ष, 1किमी. लम्बा गलियारा, 18 सीढ़ियां व 37 फव्वारे है।
मुख्य गुम्बद के नीचे दरबार हॉल है। जिसके सामने एक विशाल प्रागंण है इसी के पिछले हिस्से में स्थित मुगल गार्डन प्रत्येक वर्ष फरवरी-मार्च के मध्य जनता के दर्शनार्थ खोला जाता है।
* संसद भवन : भारतीय विधान मंडल का घर संसद भवन विजय चौक के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह गोलाकार भवन विशुद्ध चिकनी शिला खण्डों से निर्मित 136 स्तम्भों से सुशोभित है।
लोकसभा व राज्यसभा के चुने हुए प्रतिनिधी 18 जनवरी 1927 को लार्ड इरविन द्वारा उदधाटित इसी भवन में बैठकर देश का संचालन करते हैं। यहाँ लोकसभा व राज्यसभा के अलग-अलग कक्ष है जहाँ संसद के सत्र आयोजित होते है।
* बिडिंग रिड्रीट : गणतंत्र दिवस समहारो के समापन का प्रतिक बिडिंग रिड्रीट प्रतिवर्ष 29 जनवरी की शाम राजपथ पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर विजय चौक पर एक समापन परेड का आयोजन भी किया जाता है इस परेड में देश के राष्ट्रपति सेना के विभिन्न अंगों की सलामी लेते है। इस अवसर पर विजय चौक पर स्थित सभी सरकारी भवन जगमग रोशनी में नहा जाते है। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग यहाँ आते है।
* राजधाट : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि राजधाट रिंग रोड पर स्थित। इस स्थल पर ही सन् 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अंतिम संस्कार हुआ था।
राजघाट के पास ही रिंग रोड पर स्थित शांतिवन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है। यहीं पर सन् 1964 में उनकी अंत्येष्टि हुई थी। राजधाट से उत्तर की ओर आने पर वीर भूमि राजीव गांधी की समाधी, शक्ति स्थल इन्दिरा गांधी की समाधी ये सब समाधियां खुले उद्यान में स्थित है। तथा प्रातः भ्रमण का अच्छा अवसर प्रदान करते है। यहाँ देश के अन्य नेताओं की समाधियाँ भी देखी जा सकती है।
आशा करता हूँ दोस्तों आपको दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल (Nearest Places to Visit in Delhi) की पूरी जानकारी पसंद आई होगी। इसे देखने के लिए आपको बहुत–बहुत धन्यवाद…..